Varanasi News: चौकी प्रभारी ने किया झंडारोहण, वीर सपूतों को किया नमन; रोटरी क्लब काशी ने बांटी खाद्य सामग्री
Varanasi News: देश की आजादी और इसमें शामिल शहीदों को याद करते हुए शहर भर में आयोजन हुए। झंडारोहरण के बाद वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
विस्तार
वाराणसी के चेतगंज तेलियाना मोहल्ले में हर वर्ष की भांति पंचायती चबूतरे पर प्रशासन की मौजूदगी में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौकी प्रभारी शिवम के द्वारा पुलिस बल के साथ झंडारोहण किया गया। इसके बाद तिरंगा झंडा को सलामी दी गई।
तिरंगे झंडे और गुब्बारे से चबूतरे को सजाया गया था । चौकी प्रभारी द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान भी किया गया राष्ट्र ध्वज के उपरांत लोगो का स्वागत किया गया।
आपसी विवाद और गहमागहमी के बीच सूर्य भगवान मंदिर कुएं वाली जमीन पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पंचायती चबूतरे पर झंडारोहण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया, जिसमे क्षेत्र के नागरिक सहित कई गणमान्यगण भी मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों ने भी किया झंडारोहण
रोटरी क्लब काशी ने हरहुआ ब्लॉक के दुनियापुर स्थित प्रियांशी कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के साथ मिलकर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर आजादी के नायक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों ने देश की प्रगति के लिए समाज के हर जरूरतमंद वर्गों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस उद्देश्य की पूर्ति के क्रम में ही दिव्यांग बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात बच्चों को पुरस्कार वितरण, जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी एवं सभी बच्चों को मिठाई, चॉकलेट आदि खाद्य सामग्री वितरित किए गए।
सभी बच्चे सदस्यों के इस आत्मीय व्यवहार से अत्यंत उत्साहित एवं भाव विभोर दिखे। सभी सदस्यों ने भी बच्चों के साथ बड़े ही आत्मीय ढंग से मिलकर खुशियां मनाई। विदित हो कि अभी 4 अगस्त को इसी संस्थान में बच्चों के लिए क्लब के तरफ से स्मार्ट टीवी दिया गया था जिसका बहुत ही उत्साह जनक परिणाम मिल रहा है।
सभी बच्चे इसके माध्यम से मनोरंजन के साथ अपने सीखने की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ रहे हैं। संस्थान की संचालिका सुधा दीक्षित ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर अरुण तिवारी, अश्विनी श्रीवास्तव, प्रवीर अग्रवाल, आयुष्मान सुरेका, श्याम रस्तोगी, सुधीर जरीवाला, रमेश गुप्ता, सुभाष कपूर, माजिद खान, अंबरीन खान, अनूप सिंह, सुदर्शन कुमार आदि सदस्यों की भावपूर्ण व सक्रिय उपस्थिति रही।