फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outpost in-charge and constable suspension in murder case

हत्या मामले में चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबति

Sun, 06 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and constable suspension in murder case
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या मामले में कचहरी चौकी पुलिस की लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी कचहरी संतोष कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती को निलंबित कर दिया है। वारदात एक जून की रात हुई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी कालोनी निवासी सिंचाई विभाग के चालक मूलचंद पाल (55) चार दिन पूर्व रात नौ बजे रमईपट्टी से सिविल लाइंस कचहरी रोड की ओर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कचहरी पुलिस चौकी और पुलिस क्लब के पास रास्ते में एक रेस्टोरेंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मूलचंद की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे कचहरी पुलिस चौकी की ओर भाग गए। कचहरी पुलिस चौकी का कैमरा खराब होने से यह पता नहीं चल सका कि अपराधी किस ओर गए। पुलिस ने नगर के अन्य कैमरों की फुटेज देखी लेकिन हत्यारोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, कचहरी पुलिस चौकी का कैमरा खराब होने और सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती को निलंबित कर दिया गया। वहीं हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ की, पर अभी तक हत्या का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed