फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OTS deadline ends, outstanding of Rs 15,000 crore remains OTS deadline ends, outstanding of Rs 15,000 crore remains intact

Varanasi News: ओटीएस की समय सीमा खत्म, 15 हजार करोड़ का बकाया बरकरार

Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
OTS deadline ends, outstanding of Rs 15,000 crore remains OTS deadline ends, outstanding of Rs 15,000 crore remains intact
वाराणसी। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया बिल वसूली के लिए निर्धारित तृतीय चरण की समयसीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। मगर, बिजली निगम पर्याप्त वसूली नहीं कर पाया। पूर्वांचल डिस्कॉम का 15 हजार करोड़ रुपये का बिल अब भी बकाया है। उपभोक्ताओं को ब्याज मुक्त और किस्तों में बिजली बिल भुगतान की सहूलियत के साथ ओटीएस योजना शुरू की गई। नवंबर और दिसंबर में दो चरणों के संचालन के दौरान पर्याप्त वसूली नहीं हो पाई तो ओटीएस की समयसीमा बढ़ाकर एक से 16 जनवरी 2024 तक तृतीय चरण में भुगतान का मौका दिया गया। इसके बाद भी बिजली निगम लगभग 1738 करोड़ रुपये की वसूली कर पाया। जबकि बकाया बिल 17 हजार करोड़ से भी ज्यादा था। इससे 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया अब भी जस का तस है, जिसकी वसूली की जानी है। ओटीएस के दौरान पूर्वांचल डिस्कॉम के उपभोक्ताओं को लगभग 734 करोड़ रुपये की छूट का फायदा मिला है। दूसरी ओर बिजली निगम के उच्चाधिकारी ओटीएस की समय सीमा फिर बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे थे। चीफ इंजीनियर वाराणसी परिक्षेत्र आनंद प्रकाश ने कहा कि ओटीएस की बकाया वसूली में पूर्वांचल डिस्कॉम की स्थिति बेहतर रही है। आगे भी ज्यादा से ज्यादा बकाए की वसूली का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed