फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Order not to play Holi withdrawn bhu administration came on backfoot in four days

अब होली खेलेंगे BHU के स्टूडेंट्स: होली नहीं खेलने का आदेश वापस लिया, चार दिन में बैकफुट पर आया विवि प्रशासन

Sat, 04 Mar 2023 08:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 08:53 PM IST
सार

प्रशासन ने चार दिन पहले यानी 28 फरवरी को आदेश पारित किया था कि कैंपस में हाेली खेलना, हुडदंग मचाना और डीजे पर नाच-गाने प्रतिबंधित है। जिस पर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कैंपस में कपड़ा फाड़ होली खेली थी। प्रशासन के इस फैसले का सोशल मीडिया पर भी खूब विरोध होने लगा था। लेकिन अब बीएचयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।

विज्ञापन
Order not to play Holi withdrawn bhu administration came on backfoot in four days
होली खेल सकेंगे बीएचयू के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने छात्रों के विरोध और सोशल मीडिया पर किरकिरी होने पर परिसर में होली खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। चार दिन बाद आदेश हटने पर पूरे परिसर में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। सड़क से लेकर कैंपस, हॉस्टल और खेल मैदान पर भी होली का हुड़दंग नजर आया।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी पत्र में कहा गया है कि होली मनाने संबंधी 28 फरवरी को जारी सर्कुलर को वापस लिया गया है। बताया गया कि सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम से मिले फीडबैक के बाद यह फैसला किया गया है। 28 फरवरी को आदेश में कहा गया था कि कैंपस में हाेली खेलना, हुड़दंग मचाना और डीजे पर नाचने गाने पर रोक है।
विज्ञापन


ऐसा करने वाले प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीन, डायरेक्टर और विभागाध्यक्षों ने भी नोटिस जारी किया था। फैसले का चौतरफा विरोध शुरू हो गया था। विश्व हिंदू परिषद ने भी विरोध किया था और इसे तुगलकी फरमान बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: कहीं कपड़ा फाड़ तो कहीं कीचड़ वाली होली, BHU कैंपस में छात्र-छात्राओं ने खूब मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed