फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition booking tickets to flee abroad: CM

विदेश भागने के लिए टिकट बुक करा रहे विपक्षी : सीएम

Sun, 06 Mar 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opposition booking tickets to flee abroad: CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छह चरणों के चुनाव के बाद रुझान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बन रही है। विपक्ष के नेताओं ने इसे देखते हुए दस मार्च के बाद विदेश भागने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू करा दी है। सातवें चरण में आप अच्छी सीटें दिलाएंगे तो दमदार सरकार बनेगी। विकास और बुलडोजर चलाने के लिए दमदार सरकार की जरूरत होगी। वह औराई के नरथुआं में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर और भदोही के सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। सपा, बसपा पर तीखे हमले किए। कहा कि 2017 के पहले जो सरकारें प्रदेश में थीं, उन्हें सबने नजदीक से देखा होगा। 2017 के बाद जो सरकार प्रदेश में आई, उसकी कार्यपद्धति भी आप सबके सामने है। कहा कि हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव सबका विकास हो रहा है। 2017 के पहले प्रदेश की सरकारें बिजली देने में भी भेदभाव करती थीं। हमने सबको पर्याप्त बिजली दी। गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया। 2017 में सरकार बनी, सरकार ने तीन साल ही काम किया था कि कोरोना ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन की सुविधा दी गई। सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो जाती। गरीबों के हिस्से पर कैसे डकैती डाली जाती है, सपा-बसपा इसके उदाहरण हैं। शासन की योजना सबको, सम्मान सबको, सुरक्षा सबको, लेकिन गरीब के हिस्से पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं। 2017 से पहले योजनाओं पर डकैती पड़ती थी, राशन सपा-बसपा के गुर्गे खा जाते थे, गरीब देखता रह जाता था। कहा अभी तो यह झलक है, 10 मार्च के बाद जब सरकार बनेगी तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली-दीवाली पर फ्री रसोई गैस दी जाएगी। उन्होंने राम मंदिर, बाबा विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम का भी उल्लेख किया। सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को भी जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि पहले मतदान और बाद में जलपान करना। सभी को बूथों पर जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बहाने महिलाओं और युवाओं को रिझाया। उन्होंने होली-दीपावली पर उज्ज्वला योजना में दो सिलिंडर फ्री, बढ़ी हुई पेंशन, युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का जिक्र किया। बेटियों की शादी में 51 हजार के बजाए एक लाख तक खर्च करने का वादा किया। सेवासदन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहले से पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि सपा पिछड़ों का वोट लेकर उन्हें भूल जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने धर्म, जाति से हटकर सर्व समाज का विकास किया। भूल से अगर सपा सरकार बनेगी तो पांच साल पछताएंगे।सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़ बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारे लगाने के साथ ही बुलडोजर बाबा की जय के नारे भी लगाए। उत्साहित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की एक फोटो लेने के लिए उतावले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed