{"_id":"67bb7cf4afb61cc087048bd0","slug":"opportunity-to-apply-for-phd-admission-till-29th-march-varanasi-news-c-20-vns1056-898868-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP PhD Admission: काशी विद्यापीठ में पीएचडी प्रवेश के लिए 29 मार्च तक आवेदन का मौका, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP PhD Admission: काशी विद्यापीठ में पीएचडी प्रवेश के लिए 29 मार्च तक आवेदन का मौका, इन बातों का रखें ध्यान
Mon, 24 Feb 2025 05:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 05:55 PM IST
सार
MGKVP PhD Admission 2025: वाराणसी में काशी विद्यापीठ में पीएचडी प्रवेश के लिए 29 मार्च तक आवेदन का मौका मिला है। 29 मार्च तक विभाग में आवेदन जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश के लिए 29 मार्च तक आवेदन का मौका है। शोध प्रवेश परीक्षा (2023-24) उत्तीर्ण और शोध प्रवेश परीक्षा से मुक्त नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों 29 मार्च तक विभाग में आवेदन जमा करने की डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल बताया कि सभी दस्तावेजों को समय से जमा किया जाए। आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर (व्हाट्सएप नंबर और ईमेल एड्रेस) जरूर लिखें।
विज्ञापन
अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि शोध में पंजीकरण के बाद तीन वर्षों तक कहीं अन्यत्र सेवारत या अध्ययनरत नहीं होंगे। इस आशय का शपथपत्र और एफिडेविट बाद में लिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया तो फिर आपका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन