फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opportunity for second phase passed, RTE portal not opened

Varanasi News: दूसरे चरण का मौका बीता, नहीं खुला आरटीई का पोर्टल

Sat, 07 Mar 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for second phase passed, RTE portal not opened
वाराणसी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले में प्रवेश की प्रक्रिया का पहला चरण 16 फरवरी को समाप्त हुआ। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक था, लेकिन पोर्टल न खुलने के कारण इस चरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पोर्टल खुलने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए अच्छे विद्यालय में प्रवेश लेना कठिन होगा।
विज्ञापन

बीते 19 फरवरी को आरटीई के तहत पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 7,142 छात्रों का चयन किया गया। इस बार पहले चरण में 17,476 आवेदन आए थे, जिसमें से 9,146 को अयोग्य घोषित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस सत्र में प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 2 फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। दूसरे चरण की प्रक्रिया 21 फरवरी से 7 मार्च तक ऑनलाइन होनी थी, लेकिन पोर्टल न खुलने के कारण आवेदन नहीं हो पाए। पोर्टल खुलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed