फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opinion of 13 departments will be taken in grooming Sarnath

सारनाथ को संवारने में 13 विभागों की ली जाएगी राय

Wed, 25 Aug 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Opinion of 13 departments will be taken in grooming Sarnath
विश्व बैंक के सहयोग से सारनाथ को संवारने में 13 विभागों की भूमिका अहम होगी। प्रो पुअर योजना को धरातल पर उतारने के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 31 अगस्त को उन 13 प्रमुख विभागों की बैठक बुलाई है, जिनकी इस योजना को आकार देने में राय ली जाएगी। खास बात यह है कि कमिश्नर ने सभी विभाग प्रमुखों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की है। ताकि योजना को लेकर बाद में कोई विभाग अपनी जिम्मेदारी से भाग न सके।
विज्ञापन

दरअसल, धार्मिक व पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद ही अहम प्रोजेक्ट में जहां सारनाथ को विश्व पटल पर आधुनिक पर्यटक स्थल बनाना है। वहीं वहां के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शासन की मंशा है कि शीघ्र योजना को आकार दिया जाए। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि बैठक में नगर निगम, वीडीए, जलकल, जल निगम, बिजली विभाग, नियोजन, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचआईए समेत 13 विभागों की उपस्थिति रहेगी। जिन विभागों ने पहले भी आधारभूत संरचना, निर्माण व विकास कार्य किए हैं, उनसे भी जानकारियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed