फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation Sindoor Commemorated at Ganga Aarti with Conch Blowing and Damru Playing

Varanasi News: गंगा आरती में शंखनाद, डमरू बजाकर ऑपरेशन सिंदूर को किया याद

Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor Commemorated at Ganga Aarti with Conch Blowing and Damru Playing
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में  हुए समारोह में छात्राओं को ध्वजा रोहण करत
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट, ललिता घाट और अस्सी घाट पर होने वाली गंगा आरती ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही। बृहस्पतिवार को एक साल पूरे होने पर गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर आरती में भारतीय सेना के शौर्य को किया गया। दीप प्रज्ज्वलन कर शंखनाद और डमरू की निनाद से शौर्य को नमन कर भारतीय सेना को बधाई दी गई।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती के बाद बाबा विश्वनाथ से कामना की गई कि भारतीय सेना इसी तरह अपना पराक्रम आतंकवाद के खिलाफ दिखाती रहे। इस दौरान वहां मौजूद पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु और बच्चे ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर और तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के रंग में नजर आए। हर ओर भारत माता की जय..., वंदे मातरम्... जैसे नारे भी गूंजे। वहीं, गंगा आरती से पहले गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में दीपदान किया। कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed