फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OPD fees increased at BHU Patients face difficulties now have to pay 50 rupees new system start 22 November

UP: BHU में OPD फीस बढ़ाई... मरीजों की दुश्वारियां, अब इतने रुपये देंगे होंगे; 22 से शुरू हो पाएगी नई व्यवस्था

Fri, 21 Nov 2025 05:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 05:54 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में ओपीडी की फीस बढ़ जाने से मरीजों और तीमारदारों की जेब पर असर पड़ेगा। 20 नवंबर को बुकलेट देने की भी व्यवस्था फेल हो गई। इसमें तकनीकी समस्या बताई गई है।

विज्ञापन
OPD fees increased at BHU Patients face difficulties now have to pay 50 rupees new system start 22 November
बीएचयू अस्पताल में अपने नंबर को इंतजार करते मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल में ओपीडी की फीस 20 रुपये बढ़ाने और 28 पेज की बुकलेट वाली ओपीडी स्लिप देने की व्यवस्था 20 नवंबर से शुरू नहीं हो पाई। इसके पीछे तकनीकी वजह बताई गई। अब 22 नवंबर की शाम सात बजे से शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर फीस बढ़ाने के फैसले के बाद भी मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


बीएचयू में मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर्चा कटाने से राहत दिलाने के उद्देश्य से ओपीडी की 4 पेज वाली पर्ची को 28 पेज की बुकलेट का रूप देने का आदेश 18 नवंबर दिया गया था। इसे 20 नवंबर से लागू होना था कि इसमें 20 नवंबर से इसको लागू करने की बात कही गई थी लेकिन पहले दिन पर्चा केवल इस वजह से नहीं कट सका क्योंकि सिस्टम में इसकी फीडिंग नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी की फीस बढ़ाने के फैसले के बाद भी बृहस्पतिवार को ओपीडी हाल में न्यूरोलॉजी, ओपीडी, चेस्ट, सर्जरी, मेडिसिन सहित कई डिपार्टमेंट ऐसे हैं, जहां ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां लंबे समय से पर्चा जमा करने के बाद मरीजों को सही जानकारी मिलने के लिए डिस्प्ले तक नहीं लगवाया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होगी परेशानी

उधर, सीसीआई लैब पर भी जांच के लिए पंजीकरण, फीस जमा करने के लिए एकीकृत काउंटर न होने से भी परेशानी दूर नहीं हो पा रही है। अस्पताल के सहायक कुलसचिव और प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत साहा ने बताया है कि तकनीकी वजह से सिस्टम में नई व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सका है। अब 22 नवंबर की शाम 7 बजे से सुविधाएं लागू हो जाएंगी। इसमें 4 पेज वाली ओपीडी पर्ची की जगह 28 पेज की बुकलेट मिलेगी। इसकी वैधता 6 महीने से बढ़ाकर एक साल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed