फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only two or three percent of women are able to reach higher positions: Major Nisha

दो या तीन फीसदी महिलाएं ही उच्च पदों तक पहुंच पाती हैं : मेजर निशा

Sat, 18 Oct 2025 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Only two or three percent of women are able to reach higher positions: Major Nisha
डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को कार्यस्थल पर महिलाओं को आने वाली समस्याओं पर खुलकर विमर्श किया गया। आईआईटी बीएचयू की डिप्टी रजिस्ट्रार (अकादमिक) मेजर निशा बलोरिया ने कहा कि सिर्फ दो या तीन फीसदी महिलाएं ही उन उच्च पदों तक पहुंच पाती हैं, जहां वे नीतिगत निर्णयों में भागीदार हों या स्वयं नीति निर्धारित कर सकें। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर में महिलाओं को काम करना सबसे मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सबसे पहले खुद के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और स्वयं से प्यार करना सीखना होगा। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने प्रशासनिक और नेतृत्वकारी पदों पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वास्तविक सशक्तीकरण तभी होगा जब जड़ताओं से मुक्त होकर समान अवसर और सम्मान मिले। उपाचार्य प्रो. संगीता जैन ने कहा कि इंटरनल क्वालिटी सेंटर के अंतर्गत स्त्री विमर्श प्रकोष्ठ ने कार्य स्थल पर महिलाओं के लिए चुनौतियां और अवसर विषय पर ये संगोष्ठी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed