फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only Khanapurni in the name of inquiry

जांच के नाम पर महज खानापूर्ति

Wed, 03 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Only Khanapurni in the name of inquiry
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि बाट माप विभाग के अधिकारी पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं या फिर खानापूरी। अब तक के निरीक्षण में सभी पेट्रोल पंपों पर सब कुछ मानक के अनुसार पाया गया है। जबकि जिले के तमाम पेट्रोल पंपों पर तेल कम होने, घटिया होने की शिकायत पर अक्सर किचकिच होती रहती है। हां, अधिकारियों को कमी भी उतनी ही मिल रही है, जितना अनुमन्य है। लोगों का कहना है कि सब गोलमाल है। अधिकारी पेट्रोल पंप संचालकों से मिले हुए हैं। लेनदेन कर मामला फिट कर लिया जा रहा है। आम लोग ऐसे ही ठगे जाते रहेंगे।
विज्ञापन



अब तक निरीक्षण की स्थिति देखें तो आठ से 10 पेट्रोल पंपों की जांच हुई। ज्यादातर पर प्रति पांच लीटर 20 एमएल तेल कम पाया गया, जबकि 25 एमएल कम पाए जाने तक अनुमन्य है। ऐसे में केवल नोजल की जांच का निर्देश देकर पंप संचालकों को छोड़ दिया जा रहा है। वहीं बाट माप विभाग के सहायक नियंत्रक मुकेश कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक सतर्क हो गए हैं। इसलिए कमी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed