फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only electric buses will run in Varanasi diesel city buses will be removed by October

Pollution Control: वाराणसी में केवल इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, अक्तूबर तक हट जाएंगी डीजल से चलने वाली सिटी बसें

Fri, 14 Jul 2023 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 10:24 PM IST
सार

वाराणसी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केवल इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। डीजल से चलने वाली सिटी बसों को हटा दिया जाएगा। अभी तक 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।

विज्ञापन
Only electric buses will run in Varanasi diesel city buses will be removed by October
वाराणसी में हो रहा ई-बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए डीजल से चलने वाली 130 सिटी बसें हटाई जाएंगी। यह प्रक्रिया अक्तूबर तक पूरी होगी। इसकी मंजूरी नगरीय परिवहन निदेशालय से मिल गई है। डीजल की जगह शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। जल्द ही और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। अभी तक 50 बसें चल रही हैं।

विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव वर्मा के मुताबिक, अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अब 20 चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई है। गोलगड्डा में जो चार्जिंग स्टेशन बनेगा, उससे एक साथ चार बसें चार्ज की जा सकेंगी। कैंट रोडवेज स्टेशन परिसर में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed