फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online selling of sanakatmochan temple fake prasad

फर्जी तरीके से ऑनलाइन बिक रहा संकटमोचन मंदिर का प्रसाद

Sat, 14 Apr 2018 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 14 Apr 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Online selling of sanakatmochan temple fake prasad
demo pic
बनारस के संकटमोचन मंदिर के प्रसाद के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। टेंपल फाल्क्स नामक वेबसाइट पर संकटमोचन मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को 15 सौ रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


खास बात तो यह है कि मंदिर प्रबंधन की ओर से किसी भी तरह के ऑनलाइन दर्शन, पूजन और प्रसाद भेजने की व्यवस्था ही नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर मंदिर के महंत ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन फर्जीवाड़े की कड़ी में संकटमोचन मंदिर के नाम पर प्रसाद बेचने वाले सक्रिय हैं। कुछ लोग वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी तरीके से संकटमोचन मंदिर के नाम पर www.templefolks.com वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रसाद बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के प्रसाद के लिए 15 सौ रुपये मांगे जा रहे हैं और प्रसाद में दो सौ ग्राम लाल पेड़ा, हनुमान जी की तस्वीर, मौली, जनेऊ और कलावा देने की बात कही जा रही है। कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी का भी ऑप्शन वेबसाइट पर दिया गया है।

वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर जब संपर्क किया गया तो उधर से बताया गया कि वह नंबर किसी मेडिकल स्टोर का है। इस संदर्भ में संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कहा कि मंदिर की ओर से ऑनलाइन प्रसाद भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है।

मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं रहती है। सभी श्रद्धालु समान रूप से हनुमान जी का दर्शन करते हैं। ऐसे में मंदिर की व्यवस्था को बदनाम करने वाले तत्वों पर मंदिर प्रबंधन कानूनी कार्रवाई करेगा।


महंत के छोटेभाई डॉ. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी संकटमोचन संगीत समारोह के ऑनलाइन संस्करण की तैयारी के दौरान हुई है। इस मामले में मंदिर प्रबंधन की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed