फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online registration for Inspire Award till 31st August

Varanasi News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Online registration for Inspire Award till 31st August
जिले के माध्यमिक विद्यालयों को इंस्पायर अवॉर्ड के लिए पांच-पांच विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोजेक्ट/मॉडल का ऑनलाइन नामांकन करना होगा। इसके लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। सभी स्कूलों से पांच-पांच पंजीकरण अनिवार्य होता है। आवेदन करने वाले छात्रों के प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक परखते हैं। फिर इनके मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। बच्चों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में होने वाले नवाचारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इंस्पायर अवॉर्ड योजना 2009-10 से चला रहा है। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को विद्यालय के माध्यम से ऐसे विचार/ प्रोजेक्ट का नामांकन पोर्टल पर करना होगा, जो कि दैनिक जीवन की किसी कठिनाई को दूर करते हों। साथ ही समय और श्रम की बचाते हों। किसी उपकरण में संशोधन कर उसे और उपयोगी बनाने वाले प्रोजेक्ट भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अवॉर्ड के जनपदीय नोडल अधिकारी प्रभात कुमार चौरसिया ने बताया कि विद्यालयों का पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। पोर्टल से ही नियमों की जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन

दस हजार की राशि मिलती है
प्रभात ने बताया कि हर साल देश भर से करीब 10 लाख नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रतिभागियों से मिलते हैं। इसमें करीब एक लाख प्रोजेक्ट्स का चयन किया जाता है। प्रतिभागियों के बैंक खाते में दस हजार रुपये की राशि भेजी जाती है, जिसका उपयोग उन्हें अपने प्रोजेक्ट का प्रोटोटाइप बनाने/प्रोजेक्ट से संबंधित उपकरण का प्रदर्शन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article