फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online forms for UG, Diploma exams can be filled till March 25

Varanasi News: यूजी, डिप्लोमा परीक्षा के 25 मार्च तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

Sun, 22 Mar 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Online forms for UG, Diploma exams can be filled till March 25
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के महाविद्यालयों में बीएफए, बीम्यूज समेत डिप्लोमा कोर्स में परीक्षा के लिए 25 मार्च तक फाॅर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालय में 27 तक हार्डकॉपी जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा अगले महीने के दूसरे सप्ताह से कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विवि में इन दिनों बीए, बीएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं चल हैं। इसी बीच विवि की ओर से सत्र 2025-26 के लिए स्नातक वार्षिक पाठयक्रम में बीएफए, बीम्यूज और बीए मॉस कम्यूनिकेशन द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरवाए जा रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा विभाग की ओर से वार्षिक डिप्लोमा कोर्स के परीक्षा फाॅर्म की तिथि भी जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के कॉलेजों के छात्र 25 तक ऑनलाइन फाॅर्म भरकर संबंधित विभाग /कॉलेज में 27 तक हार्डकॉपी जमा करनी होगी। कॉलेजों की ओर से 29 मार्च तक परीक्षा शुल्क विवि के खाते में जमा कर 31 मार्च तक सभी फॉर्म की हार्डकॉपी विवि के परीक्षा विभाग में जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षाओं की समय-सारिणी तैयार करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed