फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online event of Thumri Dadra in Varanasi, music lovers from abroad were introduced to the genre

काशी से सात समंदर पार तक गूंजे ठुमरी-दादरा के सुर, देश विदेश के संगीत प्रेमी हुए विधा से रूबरू 

Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के समापन में जुड़े उस्ताद अकरम खान। दो दर्जन से अधिक संगीत रसिकों ने बनारस घराने की पारंपरिक ठुमरी और दादरा का गुर सीखा।
 

विज्ञापन
Online event of Thumri Dadra in Varanasi, music lovers from abroad were introduced to the genre
ठुमरी-दादरा की ऑनलाइन प्रस्तुति। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी से सात समंदर पार तक ठुमरी-दादरा के सुर आभासी दुनिया के मंच पर सजे। तीन दिवसीय कार्यशाला में देश-विदेश के दो दर्जन से अधिक संगीत रसिकों ने बनारस घराने की पारंपरिक ठुमरी और दादरा का गुर सीखा। श्रीमती प्रमिला मिश्रा एकेडमी ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय ऑनलाइन ठुमरी-दादरा संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ। 

विज्ञापन


प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित धर्मनाथ मिश्र ने तीसरे दिन प्रतिभागियों को राग भैरवी में बंदिश की ठुमरी, बोलबाट की ठुमरी और बोलबनाव कि ठुमरी जैसी पारंपरिक विधाओं से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने तीन ताल एवं दीपचंदी ताल में निबद्ध बंदिश 'कैसी बजा गई श्याम बसुरिया' आदि से स्वर अभ्यास कराया। उनके साथ तबले पर प्रशांत मिश्र ने संगत किया।
विज्ञापन

 
कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि दिल्ली घराने के विश्वविख्यात तबला वादक उस्ताद अकरम खान ने सभी प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत अपार प्रतिभाओं और शैलियों से भरा है, बस आवश्यकता है उन्हें निखारने की। इस कड़ी में एकेडमी के प्रयास सराहनीय है। इस एकेडमी के जरिये शास्त्रीय विधाओं की शिक्षा जन-जन तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर एकेडमी के निदेशक एवं प्रसिद्ध सितारवादक पंडित शिवनाथ मिश्र ने पंडित धर्मनाथ मिश्र एवं प्रशांत मिश्र का उत्तरीय प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह एकेडमी आगे भी अलग अलग विधाओं की कार्यशाला संगीत में रुचि रखने वालों के लिए आयोजित करती रहेगी। संचालन कार्यशाला संयोजक पंडित देवब्रत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड, दुबई, श्रीलंका, जापान के साथ साथ मुंबई, दिल्ली, पटना, जबलपुर से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed