{"_id":"6905f2d0cab7cd6e29054b14","slug":"online-application-for-semester-examinations-in-kashi-vidyapith-for-15-days-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 15 दिन तक ऑनलाइन आवेदन,पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 15 दिन तक ऑनलाइन आवेदन,पढ़ें- पूरी जानकारी
Sat, 01 Nov 2025 05:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:15 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल पर प्रथम सेमेस्टर के छात्र आवेदन करेंगे। बाकी को विवि पोर्टल से फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 15 दिन तक ऑनलाइन आवेदन होगा। इसमें प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल से आवेदन करना होगा जबकि बाकी को विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरना होगा। अंक सुधार, बैक पेपर परीक्षा वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा फॉर्म भरने का मौका रेग्युलर छात्रों के साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित करने के उद्देश्य से शासन और राजभवन की ओर से समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किया जाता है। 8 अक्तूबर 2025 को हुए काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में आई कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने परीक्षा को समय पर करवाने और परिणाम जारी करवाने को कहा था। यह भी कहा था कि एक बार परीक्षा कार्यक्रम जारी हो जाएगा तो उसको टाला नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम) और स्नातक/स्नातकोत्तर तथा अन्य पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर (केवल बैंक/अंकसुधार) के संस्थागत, बैंक, अंकसुधार परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि तय कर दी गई है। सहायक कुलसचिव परीक्षा अरिंदम श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र 01 से 16 नवंबर तक भरा जाएगा। परीक्षा तिथि में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस में छह नवंबर तक प्रवेश का मौका
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को इसके लिए समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए छह नवंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर, एनटीपीसी परिसर में भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसमें गंगापुर परिसर में भी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला चल रहा है। परिसर के पीआरओ डॉ. पीएल विजय ने बताया कि छह नवंबर के बाद किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं किया जाएगा। स्नातक स्तर पर बीकॉम, बीए, बीसीए, बीबीए, बीएफए और स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम, एमएफए, एमए मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, गृह विज्ञान में प्रवेश की प्रक्रिया होनी है।
उन्होंने बताया, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कोर्स में पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, योगा एंड नेचुरोपैथी, योगा सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को समय रहते प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, जिससे कि उनको कोई परेशानी न हो। प्रवेश के बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और गंगापुर परिसर से ली जा सकती है।