फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   onion prices increase pahadiya mandi govt onion stall varanasi

प्याज के दामों में फिर आया उछाल, पहड़िया मंडी में लगे सरकारी स्टाल नहीं दिख रहे कहीं

Tue, 24 Dec 2019 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
onion prices increase pahadiya mandi govt onion stall varanasi
onion - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में प्याज की महंगाई कम नहीं रही है। पहड़िया मंडी में सस्ते प्याज का स्टाल कहीं नहीं मिल रहा है। इससे प्याज को खरीदार 100 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। शहर में एक बार फिर से प्याज में उछाल हो जाने से लोगों में मायूसी आई है।

विज्ञापन


इसके पहले रविवार को प्रयागराज से पहुंची तीन गाड़ी प्याज की खेप देखते ही देखते बिक गई। 50-70 रुपये प्रति किलो में प्याज खरीदने के लिए शहर की विभिन्न सब्जी मंडियों के आढ़ती पहुंचे। फुटकर ग्राहकों की भीड़ भी पहड़िया मंडी में लगी रही। शहर की पांडेयपुर, सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी, लहरतारा सब्जी मंडी, मंडुवाडीह, सुंदरपुर सब्जी मंडी में भी प्याज 55 से 70 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन


देशी प्याज के मुकाबले विदेशी प्याज बेस्वाद
प्याज की किल्लत को देखते हुए आढ़तियों ने तुर्की, उज्बेकिस्तान से आयातित प्याज खरीदा, लेकिन दस दिन बाद भी पहड़िया मंडी में यह प्याज पड़ा हुआ है। आढ़ती सुरेश सिंह ने बताया कि देशी प्याज के मुकाबले विदेशी प्याज बेस्वाद है। यही कारण है कि ग्राहक इसे पसंद नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed