{"_id":"6af7f6bfd6d4addefb01a7b3","slug":"one-time-settlement-scheme-those-who-register-before-midnight-will-get-an-interest-waivers-in-varanasi-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त समाधान योजना: आज रात 12 बजे से पहले पंजीकरण करने वालों को मिलेगा ब्याज माफी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त समाधान योजना: आज रात 12 बजे से पहले पंजीकरण करने वालों को मिलेगा ब्याज माफी का मौका
Sat, 14 Nov 2026 11:21 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:21 AM IST
सार
14 नवंबर यानी आज की रात 12 बजे से पहले तक पंजीकरण कराने पर भवन स्वामियों को ब्याज माफी का मौका मिलेगा। इसके बाद मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज/ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
ओटीएस स्कीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर शहर के तमाम बकायेदार भवन स्वामी अब भी गंभीर नहीं हैं। जबकि, 14 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों को 31 दिसंबर तक कर जमा करने पर ओटीएस का पूरा लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
14 नवंबर की रात 12 बजे से पहले तक पंजीकरण नहीं कराया गया, तो भवन स्वामियों को मूल बकाये के साथ पूरा सरचार्ज/ब्याज देना होगा। इसके बाद ब्याज माफी का मौका नहीं मिलेगा। 209.95 करोड़ के मूल बकाये के सापेक्ष अब तक महज 8.89 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। इस प्रकार कुल बकाया मांग के सापेक्ष वसूली का प्रतिशत महज 4.23 फीसदी पर अटका हुआ है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 14 नवंबर ही तय की गई है। इसके बाद किसी को दोबारा मोहलत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बकायेदारों को एसएमएस, फोन कॉल और चैटबॉट से लगातार रिमाइंडर भेजकर सचेत किया जा रहा है नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जो भवन स्वामी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना कर जमा नहीं करते हैं, उनके खिलाफ मकान व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
