फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   One such government school in Varanasi, which you will not remember seeing private school

वाराणसी में एक ऐसा सरकारी स्कूल, जिसे देख भूल जाएंगे प्राइवेट स्कूल

Wed, 30 Sep 2020 12:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
One such government school in Varanasi, which you will not remember seeing private school
जोगियापुर का स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का नजरिया अब बदलने लगा है। वाराणसी जिले में कुछ ऐसे परिषदीय स्कूल है जो अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। कुछ बच्चे अंग्रेजी स्कूलों से नाम कटवाकर इसमें प्रवेश तक ले चुके हैं। इन्हीं में से एक है सेवापुरी ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय जोगियापुर। यहां शिक्षकों ने स्कूल के कक्षों को पब्लिक स्कूलों की भांति सजा रखा है। बच्चों को भी आधुनिक संसाधनों से शिक्षा दी जा रही है। 

विज्ञापन


इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुप्रिया तिवारी बताती हैं 2018 तक स्कूल की पहचान गिरती दीवारें, टूटी फर्ज, नाम मात्र के बच्चे व शिक्षकों की कमी से थी। लेकिन आज उनकी पहचान चमचमाती फर्श, दीवारों पर शानदार पेंटिंग, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, साफ-सुथरे शौचालय और ढेर सारे बच्चों से है। 
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर से पढ़ाई
बच्चों को पारंपरिक शिक्षा से हटकर डिजिटल शिक्षा देने के लिए शिक्षकों ने अपने खर्च से विद्यालय में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जिसमें बच्चे ऑडियो वीडियो के माध्यम से पढ़ाई करते हैं। वही लूडो के जरिए बच्चों को खेल-खेल में गिनती, जोड़- घटाना सिखाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

One such government school in Varanasi, which you will not remember seeing private school

अत्याधुनिक सुविधाएं
विद्यालय की हर कक्षा में टाइल्स, डेस्क बेंच, वाइट बोर्ड, बाला पेंटिंग, पुस्तकालय, मल्टीपल हैंडवाश, टाइल्स लगा रसोई घर, डायनिंग हॉल, आदर्श शौचालय के साथ बच्चों को खेलने के लिए झूला, खेल सामग्री व खेल मैदान भी उपलब्ध है। 

लेसन प्लान और रोचक गतिविधियां
बच्चों को पढ़ाने के लिए हम सभी शिक्षक स्कूल की छुट्टी होने के बाद अगले दिन की तैयारी पहले से कर लेते है। इसके लिए बकायदे लेसन प्लान तैयार किया जाता है। जिसके अनुसार दूसरे दिन पढ़ाई होती है। इसके अलावा बच्चों के लिए अन्य रोचक गतिविधियां जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, विशेष दिवस पर आधारित कार्यक्रम व मीना मंच के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

ऐसे हुई बदलाव की शुरुआत
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुप्रिया बताती हैं कि 2018 तक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं था। 2018 में अंतर्जनपदीय स्थांतरण में दो शिक्षिकाएं आईं। जिसके बाद पढ़ाई के स्तर में सुधार होना शुरू हुआ।

विद्यालय में कभी 100 बच्चे भी नहीं थे। 2018 में 68000 शिक्षक भर्ती के तहत 2 शिक्षक और आए जिससे विद्यालय में अध्यापकों की कमी पूरी हो गई। जिसके बाद शिक्षकों के साथ मिलकर मैंने सबसे पहले स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए गांव में कैंपेन चलाया। जिसके बाद गांव में विद्यालय की छवि सुधरी और लोगों ने अपने बच्चों का प्रवेश कराया। जिसकी बदौलत आज वर्तमान में 150 बच्चे विद्यालय में पढ़ाई करते हैं। 

सुप्रिया बताती है शुरू में जब मैं यहां आयी तो विद्यालय में बाउंडरी वॉल नहीं था। जिसके लिए हमने ग्राम प्रधान से संपर्क किया और उन्होंने ग्राम सभा के पैसों से विद्यालय की बाउंड्री वॉल बनवा दी। जिसके बाद हमने विद्यालय में हरियाली के लिए पौधे लगाएं। शिक्षकों ने अपने वेतन के साथ-साथ कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय की सूरत ऐसी बदली है कि आज वह अपने जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा सोत्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed