अपने बच्चे को आखिरी बार देखने की आस, काफी दिनों पहले डूबे दो छात्रों में सिर्फ एक की हो सकी खोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कुछ दिनों पहले गंगा नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गए थे। जिनका काफी दिनों तक पता नहीं चला था। आखिरकार काफी खोजबीन के बाद एक छात्र का शव बुधवार की सुबह पानी उतराता हुआ मिल गया है। वहीं दूसरे छात्र के शव की तलाश अभी भी जारी है।
सुहवल थाना क्षेत्र के बवाड़ा गंगा घाट पर नहाते समय बीते दिनों दो छात्र डूब गए थे। इनमें से एक छात्र का शव बुधवार की सुबह पटकनियां गांव के सामने पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के गांव में मातम छा गया। अभी भी दूसरे छात्र की तलाश जारी है। बड़ौरा गांव निवासी सुजीत गुप्ता ननिहाल में बचपन से रह रहे नोनहरा थाना के पारा गांव निवासी छात्र संदीप गुप्ता और एक अन्य मित्र के साथ सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के लिए गए थे। इस दौरान सुजीत और संदीप नहाते समय में गंगा में डूब गए।
हादसे के बाद संदीप का शव पटकनियां गांव के सामने से बरामद हुआ। गंगा तट पर शव औधे मुंह पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। अभी भी पुलिस डूबे दूसरे छात्र की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।