फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One man caught with 500 gram gold at varanasi airport

यूपी: एयरपोर्ट पर 500 ग्राम सोने के साथ एक हिरासत में, अपने शरीर में छिपा कर ले जा रहा था दिल्ली

Sun, 17 Mar 2019 12:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
One man caught with 500 gram gold at varanasi airport
हिरासत में लिया गया संदिग्ध और बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम को इंडिगो के विमान 6ई 991 से वाराणसी से दिल्ली की यात्रा करने जा रहे संजीव कुमार मिश्रा के पास से एयरपोर्ट कर्मचारियों ने 500 ग्राम सोना बरामद किया। 

विज्ञापन


संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने सोने के चार टुकड़ों को निजी अंग में ब्लैक कार्बन और टेप से लपेट कर रखा था। सुरक्षा जांच के बाद वह टॉयलेट गया और निजी अंग से बाहर सोने की पट्टी को निकाला और हैंड बैग में रखा। वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ा। बोर्डिंग गेट पर एयरलाइंस की ओर से जांच होती देख वह घबरा गया। उसने एयरलाइंस कर्मियों से रेस्ट रूम जाने की बात कही।
विज्ञापन


वहां मौजूद इंडिगो स्टाफ और सीआईएसएफ ने उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। विमान के टॉयलेट का उपयोग करने के लिए कहा। पकड़े जाने के डर से उसने असामान्य व्यवहार शुरू कर दिया और अपने बैग को दूसरे बैग से बदलने और अन्य जुगाड़ लगाने में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी संदिग्ध गतिविधि पर एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन जांच की। उसके छोटे हैंड बैग में से चार गोल्ड बार मिले। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गई। संजीव को सोने के साथ कस्टम विभाग के अधिकारी वाराणसी लेकर आए हैं। पूछताछ, नापतौल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed