फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lakh prize crook killed in police encounter, one absconding

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, एक फरार

Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
One lakh prize crook killed in police encounter, one absconding
बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास हुए मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसए? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हत्या, लूट, रंगदारी मांगने जैसे कई मुकदमों के वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विनोद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है। घटनास्थल से एक पिस्टल, ऑटामैटिक कार्बाइन बरामद किया गया। विनोद के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 25 मुकदमों में वांछित सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव निवासी विनोद सिंह(38) पुत्र रणजीत सिंह को काफी समय से पुलिस खोज रही थी। एडीजी जोन वाराणसी की ओर से एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी पुल के नीचे छिपे हैं। वहां गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायरिंग की तो उधर से फायरिंग तेज कर दी गई। करीब 40 मिनट तक चली मुठभेड़ में बदमाश विनोद सिंह और सिपाही अजय सिंह(28) को गोली लगी। दोनों को पुलिस ने उठाकर बाहर लाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने विनोद सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ ही मिनट इलाज चला होगा कि मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर विनोद सिंह के रूप में पहचान की गई। इसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। ये दो बदमाश थे एक फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस कांबिंग कर रही है। मौके से एक पिस्टल, एक ऑटोमैटिक कार्बाइन भी बरामद हुआ है। एडीओ जोन वाराणसी के यहां से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed