यूपी: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास बुधवार रात 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस के अनुसार, मारपीट की सूचना पर बाइक सवार दो पुलिसकर्मी परैया ढाबा के पास जा रहे थे। यूनियन बैंक के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।
एक बाइक सवार फूलपुर कस्बा निवासी पप्पू बिंद(18 ) पुत्र बसई की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी सत्य प्रकाश यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एक पुलिसकर्मी मुकेश शर्मा का इलाज फूलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल सुदनीपुर निवासी धीरज और अरुण का इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा है।
क्षेत्राधिकारी फूलपुर जितेंद्र कुमार और कोतवाल रत्नेश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली। पप्पू बिन्द की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।