फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One killed and two injured after Shoot out in azamgarh for land dispute

आजमगढ़: जमीन के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, युवक की मौत, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर

Mon, 15 Oct 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 15 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
One killed and two injured after Shoot out in azamgarh for land dispute
इसी दीवार के निर्माण को लेकर चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर एसआई और सिपाही सस्पेंड। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बीती रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों अभी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।

घटना तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव की है। गांव निवासी दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट से डिग्री होने पर अत्रेय कुमार सिंह का पक्ष उक्त जमीन पर रविवार को दीवार का निर्माण करा रहा था। दूसरा पक्ष यानी राजेश के विरोध करने पर तनातनी बढ़ी को पुलिस ने काम रुकवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने अत्रेय के भाई मैत्रेय सिंह और राजेश के भाई को थाने में बिठा दिया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी। रात 10 बजे जब मौके से सिपाही चले गए तो राजेश सिंह बाहरी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार को गिराना शुरू कर दिया। अत्रेय सिंह और परिवार के लोगों ने विरोध किया तो सात-आठ राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से अत्रेय सिंह (45) पुत्र हंसराज सिंह, पत्नी अनीता (42) और बेटी शिखा (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं। रात में तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां अत्रेय सिंह की मौत हो गई। मां-बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसआई और सिपाही सस्पेंड

पुलिस को मौके पर स्थिति गंभीर होने की पहले ही आशंका थी। इसी लिए वहां फोर्स की तैनाती की गई थी। रात को सिपाही के मौका छोड़ने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया। सोमवार को मौके की जांच को पहुंचे एसपी रवि शंकर छवि ने एसआई सुरेशचंद्र और सिपाही अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed