फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One killed and 7 injured in collision between roadways bus and auto on varanasi jaunpur highway

Varanasi: रोडवेज और ऑटो के बीच टक्कर में एक की मौत, 7 घायल, जौनपुर के चौकिया धाम जा रहे थे सभी श्रद्धालु

Fri, 17 Mar 2023 04:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 04:14 PM IST
सार

जौनपुर के चौकिया धाम जा रहा पिंडरा के मछली गांव रोह निवासी एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर  फूलपुर थाना के पास ऑटो और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
One killed and 7 injured in collision between roadways bus and auto on varanasi jaunpur highway
शव के पास विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्शन-पूजन के लिए ऑटो से जौनपुर के चौकिया धाम जा रहा पिंडरा के मछली गांव रोह निवासी एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर  फूलपुर थाना के पास ऑटो और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक रोडवेज बस समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। मछली गांव रोह निवासी एक परिवार शुक्रवार सुबह ऑटो से चौकिया धाम दर्शन-पूजन के लिए निकला। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर फूलपुर थाने से थोड़ी ही दूर आग बढ़ने पर ऑटो के सामने अचानक से एक कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने की कोशिश में ऑटो अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराई। घटना में ऑटो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। चालक रोडवेज बस समेत फरार हो गयाष मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देकर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचाया। जहां सत्यम (16) निवासी मछली गांव रोह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में ऑटो चालक विकास (18) वर्ष, मृतक सत्यम की मां रेखा (42), भाई पवन (10), भांजी मृष्टि (3), सृष्टि (5), सोनम (24) और प्रिया (19) को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें:  बेंगलुरु के योगेश्वर महादेव मंदिर में काशी विश्वनाथ धाम के पुजारी करेंगे सप्तऋषि आरती

रेखा के दाहिने हाथ में फ्रैक्टर, पवन, मृष्टि और ऑटो चालक के सिर में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाला सत्यम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें हैं। पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed