फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one died many injured in clash for 1 feet land clash between two side ballia

1 फीट जमीन के लिए कर दी हत्या, 4 घायल, दूसरे पक्ष की महिलाएं हिरासत में

Sun, 30 Jun 2019 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
one died many injured in clash for 1 feet land clash between two side ballia
घायल रविंद्र और अवधेश। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिर्फ एक फीट की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई, वहीं मृतक के परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सहतवार क्षेत्र के कुशहर गांव में एक फीट जमीन के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में श्यामनारायण वर्मा(42) की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इसमें नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कुशहर (रामप्यारी का डेरा) निवासी श्यामनारायण वर्मा (42) शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे परिवार के साथ सीता के डेरे के पास अपने खेत में मूंगफली की बुआई करने पहुंचे थे। तभी लक्ष्मण वर्मा और शुक्ल वर्मा पक्ष के नौ-दस लोग वहां पहुंचे। यहां एक फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ने पर लक्ष्मण वर्मा पक्ष ने श्याम नारायण और उनके परिवारवालों पर लाठी और कुदाल से हमला बोल दिया। मारपीट में श्यामनारायण वर्मा, राजनारायण(45), दुर्गावती(38), अवधेश(26), रविंद्र(20) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

सूचना मिलने पर सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। एसपी देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। घायलों को सीएचसी रेवती ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान श्याम नारायण वर्मा की मौत हो गई। अवधेश को वाराणसी रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के भाई राजनारायण की तहरीर पर शुक्ल वर्मा, लक्ष्मण, शिवमुनी, छट्ठू, अरविंद, शिवजी, जितन, जवाहिर और मंगरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि पुरुष वर्ग फरार है।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि दो पक्षों में एक फीट जमीन को लेकर मारपीट हुई जिसमें श्यामनारायण की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए है। नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed