{"_id":"5cfcabbebdec22076f512be7","slug":"one-died-in-tractor-trcuk-accident-vishwasundari-bridge-varnasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुल से नीचे गिरे हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से नीचे गिरे हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक, तीन घायल
Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
हाइवा में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका थानां क्षेत्र में विश्वसुंदरी पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे बालू लदे हाइवा ने भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुल से नीचे गिरे हाइवा में आग लग गई, जिससे चालक जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला। वहीं, पुल पर पलटने से ट्रैक्टर में भी आग लग गई। हालांकि उस पर सवार तीन लोग दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। उनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बालू लदा हाइवा तेज गति से विश्वसुंदरी पुल पर स्वामी हरसेवानंद स्कूल के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान हाइवा ने पंचवटी रामनगर से भूसा लादकर मंडुवाडीह आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद रेलिंग तोड़ते हुए हाइवा मलहिया इलाके में नीचे जा गिरा और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हाइवा से चालक बाहर नहीं निकल सका। उधर, ट्रैक्टर सवार बबुरी चंदौली निवासी चंदन, उसका भाई धीरेंद्र और एक मजूदर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ भेलूपुर अनिल कुमार और रमना चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चालक का शव निकलवाया। हादसे की वजह से हाइवे पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, टायर फटने से हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया।
विज्ञापन