फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One day's salary of the BDO of Baragaon has been deducted for being absent from the meeting without notice.

Varanasi News: समाधान दिवस में 117 मामले आए, 12 का मौके पर निस्तारण; BDO बड़ागांव का एक दिन का वेतन कटा

Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में पैतृक भूमि पर कब्जा, सड़क पर मिट्टी गिराने समेत विभिन्न मामले शामिल रहे। लापरवाही पर बड़ागांव के बीडीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
One day's salary of the BDO of Baragaon has been deducted for being absent from the meeting without notice.
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील पिंडरा में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, आपूर्ति, वन विभाग सहित अन्य विभागों के कुल 117 मामले आए। 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। 

विज्ञापन


डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को बढ़ाते हुए कहा कि इन सभी में मौके पर जाने की जरूरत है, वहां जाकर ही निस्तारित करें। राजपुर के ऊदल पटेल ने पिता की पैतृक भूमि को फर्जीवाड़े के सहारे लोगों की ओर से नाम कराने और फर्जी बैनामा के निरस्त होने और एसडीएम न्यायालय के आदेश के बावजूद कब्जा न मिलने की शिकायत की। फरियादी ने बताया कि 2018 के आदेश के बावजूद आज तक कब्जा नहीं मिला।  

विज्ञापन

कानूनगो को फटकार लगाई और तुरंत आराजी नंबर पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया। करखियाव गांव के अधिवक्ता अश्वनी सिंह राजपूत ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण में काम कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से खुलेआम पिंडरा के सूर्यनारायण इंटर कॉलेज से रघुनाथपुर तक प्रदूषण फैलाने व सड़क पर मिट्टी गिराने की शिकायत की।

 इस पर डीएम ने कार्रवाई करने को कहा। पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने तहसील परिसर में बाहरी वाहन के प्रवेश को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और मुख्य द्वार पर गार्ड की तैनाती कर बाहरी वाहनों को अंदर जाने से रोकने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायत अजईपुर के प्रधान उदयभान ने ग्राम सभा में वृद्धा पेंशन का लाभ कुछ लोगों की ओर से गलत तरीके से लेने और रामपुर गांव की प्रमिला देवी ने सरकारी चक मार्ग से अवैध कब्जा मुक्त कराने को लेकर व फत्तेपुर गांव के राजमन यादव ने कुआं को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की। 

विज्ञापन

260 शिकायतें आईं, 12 का हुआ समाधान
राजातालाब। तहसील राजातालाब में शनिवार को संपूर्ण समाधान हुआ। इस दौरान गौर की आरती ने नवीन परती पर गांव के कुछ लोगों की ओर से मूर्ति रखकर कब्जे की शिकायत की। चौर बरकी के राजकुमार प्रजापति ने भी नवीन परती पर ग्रामीणों की ओर से कब्जे की शिकायत की। 

मटुका के विजय बहादुर ने कहा कि उनके खेत की मेड़बंदी न होने से कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।रामडीह के बेचू प्रसाद ने कहा कि उनके मेढ़ को तोड़कर उनकी भूमि में कुछ लोग गलत तरीके से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से राहत दिलाने की मांग की। लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, नाली, पेंशन, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और राजस्व विवाद सहित कुल 260 प्रार्थना पत्र दिए। 12 शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed