फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One crore Parthiv Shivlingarchan in Chetsingh fort of Varanasi organized in November

विश्व रिकॉर्ड बनेगा: वाराणसी के चेतसिंह किले में होगा एक करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन, नवंबर में आयोजन

Fri, 18 Aug 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 06:40 PM IST
सार

वाराणसी में पहली बार एक करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन होगा। 19 से 27 नवंबर तक यह महानुष्ठानशिवाला घाट स्थित चेतसिंह किला में होगा। इस महोत्सव में देशभर के वैदिक विद्वान शामिल होंगे। 

विज्ञापन
One crore Parthiv Shivlingarchan in Chetsingh fort of Varanasi organized in November
निखिल चेतना केंद्रम की ओर से हुई प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगत कल्याण की कामना के लिए कार्तिक मास में पहली बार एक करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन होगा और वाराणसी के लोग इसके साक्षी होंगे। विजयानंदनाधा गुरु सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (तेलंगाना) के बैनर तले यह महानुष्ठान होगा। 19 से 27 नवंबर तक  कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन का आयोजन शिवाला घाट स्थित चेतसिंह किला में होगा। इसमें  दक्षिण भारत से लाखों श्रद्धालु वाराणसी आएंगे।

विज्ञापन


इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी है। गुरुवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में निखिल चेतना केंद्रम के गुरु अनिल कुमार जोशी ने कहा कि इस महोत्सव में देशभर के वैदिक विद्वान शामिल होंगे। बताया इस वैदिक महाकुंभ में कांची पीठ के शंकरायाचार्य जगतगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामी, श्रृंगेरी शंकराचार्य जगदगुरु विधुशेखर भारती, नासिक कपिलधारा आश्रम के कल्किराम और अन्य पीठाधीश्वर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पहली बार काशी में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन

काशी में हर साल सवा लाख पार्थिव शिवलिंगार्चन होता है। लेकिन, पहली बार काशी में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगार्चन होने जा रहा है। पार्थिव शिवलिंगार्चन के दौरान विविध अनुष्ठान और कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि कार्तिक मास में दक्षिण भारत में भी विशेष महत्व है। काशी अविमुक्त है। इसे भगवान शिव कभी नहीं छोड़ते। अंबा प्रसाद ने कहा कि कलियुग में पार्थिव लिंगार्चन करने से स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। डॉ. वेंकट के गणजम ने कहा कि भगवान राम ने पार्थिव शिवलिंग पूजा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed