{"_id":"5f9af2568ebc3ea3736f3c53","slug":"one-arrested-with-counterfeit-note-of-200-in-mirzamurad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के मिर्जामुराद में ₹200 के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार, दुकानदार को देते समय ग्रामीणों ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के मिर्जामुराद में ₹200 के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार, दुकानदार को देते समय ग्रामीणों ने पकड़ा
Thu, 29 Oct 2020 10:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र की बेनीपुर सब्जी मंडी में गुरुवार को बाइक सवार एक युवक 200 का जाली नोट दुकानदार को देने के दौरान ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर उसके पास से 200 के चार जाली नोट बरामद किए। युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के नेवढ़िया घाट निवासी लक्ष्मण प्रसाद कसेरा शाम के समय अपनी बाइक से बेनीपुर गांव स्थित सब्जी मंडी में आया। एक दुकान पर वह 20 रुपये की सब्जी खरीद कर 200 का नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार ने नोट को देखा और बताया कि यह जाली है। जाली नोट की खबर सुनते ही बाजार में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मिर्जामुराद इंस्पेक्टर सुनील दत्त दुबे ने बताया कि आरोपी के पास से चार जाली नोट बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसका ससुर विंध्याचल में काम करता है और उसने ही उसे 200 के छह जाली नोट दिए थे।
विज्ञापन
छह जाली नोट में से दो को यह बाजार चला चुका है और चार अन्य को चलाने के प्रयास में था। फिलहाल पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है कि उसके पास जाली नोट कहां से आए।