फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One arrested in police encounter head constable injured in jaunpur

पुलिस से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, हेड कॉन्स्टेबल घायल

Wed, 06 May 2020 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
One arrested in police encounter head constable injured in jaunpur
पकड़ा गया पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के बक्शा थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात सुजियामऊ गांव के पास मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

बदमाशों की गोली से हेड कॉन्स्टेबल जख्मी हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर पर पूर्वांचल के कई जिलों में चोरी, जालसाजी, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन



बक्शा पुलिस और एसओजी टीम मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात सुजियामऊ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली हेड कॉन्स्टेबल संजय ओझा के दाहिने हाथ में लगी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो बाइक चला रहे युवक के पैर में लगी। वह बाइक समेत वह सड़क पर गिर गया। पुलिस टीम जब तक उसके पास पहुंचती, बाइक पर बैठा उसका साथी फरार हो गया। घायल युवक की पहचान मिट्ठन उर्फ मिथुन निवासी थाना महुली जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई।

फिलहाल उसने जिले के सरपतहा में ठिकाना बना रखा था। उस पर सरपतहा थाना के अलावा बस्ती और संत कबीरनगर नगर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, जालसाजी, पशु तस्करी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बदमाश और घायल हेड कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पशु तस्करी में लिप्त था। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed