फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One and a half thousand people registered for Kashi MP Tourist Guide

Varanasi News: काशी सांसद टूरिस्ट गाइड के लिए डेढ़ हजार ने कराया पंजीकरण

Sat, 15 Feb 2025 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand people registered for Kashi MP Tourist Guide
काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के लिए हिस्सा लेने के लिए 1500 टूर आपॅरेटरों, गाइड और पर्यटन कारोबार से संबंधित लोगों ने पंजीकरण कराया है। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पक्षों से रूबरू कराने के लिए यह प्रतियोगिता दस वर्ग में आयोजित है। यहां के ऐतिहासिक धरोहर को बेहतर तरीके से समझाने और काशी के नागरिकों को पर्यटन क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से काशी सांसद गाइड प्रतियोगिता 20 से 28 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में काशी लोकसभा क्षेत्र के तीन विकासखंड (काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन और सेवापुरी) और नगर निगम के पांच जोन के नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता दस थीम पर होगी। इसमें काशी के घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, काशी का इतिहास, काशी के त्योहार, काशी के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट), काशी और धर्म, काशी के संत (कबीर, तुलसीदास, रविदास आदि), काशी और संगीत और काशी के खानपान शामिल हैं। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि तीन प्रकार के इवेंट्स विकासखंड और जोन स्तर पर आयोजित होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को संबंधित थीम पर 5 मिनट का प्रेजेंटेशन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed