{"_id":"615bfceb8ebc3e2be403d1c0","slug":"one-and-a-half-lakh-fishes-will-be-released-in-ganga-to-pollution-free-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प: वाराणसी में गंगा में छोड़ी जाएंगी सवा लाख मछलियां, 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प: वाराणसी में गंगा में छोड़ी जाएंगी सवा लाख मछलियां, 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ी जाएंगी
Tue, 05 Oct 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आठ अक्तूबर को अस्सी घाट से सवा लाख मछलियां गंगा में छोड़ी जाएंगी। जिसके लिए राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद और मत्स्य विभाग की सहमति बन गई है।
विज्ञापन
मत्स्य विभाग के उपनिदेशक एनएस रहमानी ने बताया कि गंगा में प्रदूषण को नियंत्रित करने और नदी का इको सिस्टम बरकरार रखने के लिए रिवर रैंचिंग के तहत प्रदेश के 12 जिलों में 15 लाख मछलियां छोड़ने की योजना है। इसमें वाराणसी मंडल के गाजीपुर और वाराणसी जिले में ढाई लाख मछलियों को आठ अक्तूबर को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें अस्सी घाट से सवा लाख (1.25) मछलियां छोड़ी जाएंगी। इसके लिए भारतीय मेजर कार्प की रोहू, कतला और नैन तीन प्रजाति की मछलियों के बच्चों को गाजीपुर के सैदपुर और बनारस के कृष्णदत्त गांव की हैचरी में तैयार किया गया है। जिनकी लंबाई 80 मीली मीटर तक हो गई है।
विज्ञापन