{"_id":"6701b8592228b59aad0ac0a4","slug":"one-and-a-half-lakh-devotees-who-ate-tirupati-prasad-did-online-atonement-varanasi-news-c-20-vns1021-749814-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तिरूपति का प्रसाद खाने वाले डेढ़ लाख भक्तों ने किया ऑनलाइन प्रायश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तिरूपति का प्रसाद खाने वाले डेढ़ लाख भक्तों ने किया ऑनलाइन प्रायश्चित
विज्ञापन
देवसेवा की ओर से तिरूमला में कराया गया प्रायश्चित होम का निशुल्क अनुष्ठान
अनजाने में हुई गलती के लिए श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी से मांगी क्षमा याचना
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। तिरुपति का लड्डू खाने वाले देश भर के श्रद्धालुओं के लिए तिरूमला में प्रायश्चित अनुष्ठान कराया गया। देवसेवा की ओर से कराए गए निशुल्क प्रायश्चित होम में भक्तों ने भगवान वेंकटेश्वर से अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगी। इसके साथ ही संस्था ने क्षमा प्राप्ति के लिए सात करोड़ नाम जप का लक्ष्य रखा है।
तिरूमला में देवसेवा की ओर से भगवान बालाजी से क्षमा मांगने के लिए निशुल्क प्रायश्चित होम अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी व पूर्वांचल समेत देश भर के डेढ़ लाख से अधिक भक्त ऑनलाइन जुड़े। भक्तों की ओर से क्षमा मांगने, आध्यात्मिक संतुलन एवं शांति की स्थाना के लिए अनुष्ठान किया गया। प्रायश्चित होम काे वेद पंडितों ने पूर्ण कराया। भगवान वेंकटेश को अनुष्ठान के तहत आहुतियां अर्पित की गईं और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए क्षमा मांगीं।
वैदिक ब्राह्मणों ने आध्यात्मिक शुद्धिकरण के साथ ही बालाजी के भक्तों की भलाई के लिए अनुष्ठान किए। इसके अतिरिक्त देवसेवा ने प्रायश्चित दीक्षा के तहत अपने एप पर ऊं नमो वेंकटेशाय... के सात करोड़ जाप की शुरुआत की है। इसमें दुनियाभर के भक्तों को जाप करने के लिए आमंत्रित किया गया है। संस्था के अनिल रेड्डी और संदीप शर्मा ने बताया कि इस ऑनलाइन अनुष्ठान में बनारस व पूर्वांचल सहित देश भर से डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रायश्चित किया है।