फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the road up to 12 feet deep crater

सड़क पर हुआ 12 फीट गहरा गड्ढा

Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सीवेज पाइपलाइन बिछाने के बाद जल निगम और लोक निर्माण विभाग ने आननफानन में सड़कें बना दीं। अब बारिश के बाद उसकी कलई खुलने लगी है। मानसून की पहली बारिश के बाद सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय के समीप दोपहर बाद सड़क अचानक धंस गई। सड़क पर करीब 10 से 12 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। इसके चलते आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन



सीवेज पाइप लाइन बिछाने के लिए रथयात्रा से कमच्छा, लंका से सामनेघाट, कचहरी, चौकाघाट से घौसाबाद, नदेसर, पांडेयपुर में सड़कें खोदी गई हैं। सोमवार और बुधवार की सुबह बारिश के बाद सामनेघाट और रथयात्रा में दो जगहों पर सड़क धंस गई थी। अभी इसे ठीक नहीं किया जा सका था कि गुरुवार को कमच्छा के समीप फिर सड़क धंस गई। पार्षद विनोद भारद्वाज ने इसकी सूचना तत्काल नगर निगम, जल निगम और जिलाधिकारी कार्यालय को दी। करीब एक घंटे बाद जल निगम के अवर अभियंता पहुंचे। तब जाकर उसे चारो ओर से घेरा गया। कचहरी गोलघर के पास भी सड़क धंस गई है। अचानक सड़कों के धंसने से राहगीरों में भय है।
विज्ञापन



जल निगम के अभियंता का कहना है कि खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। महापौर रामगोपाल मोहले ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक संजय सिंह को निर्देश दिया है कि  कमच्छा में जहां सड़क धंसी है वहां तत्काल गड्ढे के चारों तरफ बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग लगाई जाए। उन्होंने चेताया है कि यदि कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने नाराजगी जताई है कि लगातार सड़कें धंस रही हैं। इसके बाद भी जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत पुरानी काशी में भूमिगत केबल डालने का काम जोरों पर चल रहा है। अब डीएम का निर्देश मिलते ही सड़कों की खुदाई काम बंद करा दिया गया है। जो खुदाई पहले की गई थी उसमें केबल डालने का काम कराया जाएगा। आईपीडीएस कार्य के प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए नई खुदाई पर रोक लगाई गई है। पुरानी खुदाई में ही केबल डालने का काम कराया जा रहा है। अब भी कई गड्ढों में पानी भरा है। उसे निकालने के बाद पाटा जाएगा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए। शहर की हालत  देखते हुए निर्णय लिया गया है कि आईपीडीएस के तहत सड़कों की खुदाई का काम नहीं कराया जाएगा। भेलूपुर में उपकेंद्र बनाने और जगह-जगह जंक्शन बनाने का काम कराया जा रहा है। बारिश के मौसम में केवल वही कार्य कराए जाएंगे जिनमें सड़कों की खुदाई की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed