फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the lines of Amritsar University, BHU campus will have open air gyms at 10 intersections

अमृतसर विश्वविद्यालय की तर्ज पर बीएचयू परिसर में 10 चौराहों पर बनेंगे ओपेन एयर जिम

Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Amritsar University, BHU campus will have open air gyms at 10 intersections
open gym

जल्द ही बीएचयू परिसर में हर कोई डोले-शोले बना सकेगा। अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय की तर्ज पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के सड़क चौराहों पर ओपेन एयर जिम बनाए जाएंगे। जिसके लिए बीएचयू खेल परिषद की ओर से परिसर में ऐसे दस चौराहों का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय में बनाए जाने वाले इस ओपेन एयर जिम के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव बीएचयू प्रशासन को भेजा गया। खेल परिषद के उपाध्यक्ष प्रो.डीसी राय ने बताया कि प्रस्ताव में पहले छात्रावासों के पास के चौराहों पर ओपेन एयर जिम का निर्माण किया जाएगा। प्रत्यके जिम के निर्माण पर पांच लाख खर्च होंगे। जिसका फायदा बीएचयू परिसर में रोजाना सुबह और शाम टहलने वालों को मिलेगा।

विज्ञापन

फिट इंडिया मुहिम के तर्ज पर पहल

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि फिट इंडिया की तर्ज पर बीएचयू से जुड़े लोगों की फिटनेस के लिए इस योजना पर विचार किया गया है। ताकी रोजाना सुबह-शाम टहलने वालों को आसानी से जिम की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी हाल में मौजूदा जिमखाना बीएचयू कर्मचारियों और छात्रावास से दूर होने के कारण ज्यादा उपयोग में नहीं आता है। ऐसे में परिसर के चौराहों पर ओपेन एयर जिम बन जाने से बीएचयू कर्मचारियों और छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed