फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the lines of Amritsar, Makeover of Varanasi and Gorakhpur

अमृतसर की तर्ज पर बनारस और गोरखपुर को संवारेगी सरकार

Fri, 24 Mar 2017 04:58 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Fri, 24 Mar 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Amritsar, Makeover of Varanasi and Gorakhpur
दशाश्वमेध घाट

केंद्र की मोदी सरकार और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिखों के पवित्र शहर अमृतसर की तरह ही वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और गोरखपुर को संवारेगी। पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और सीएम आदित्यनाथ के बीच हुई वार्ता में इस पर सहमति बनी।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पिछले दो वर्ष में शुरू की गई केंद्रीय योजनाओं को गति दिया जाएगा। इस दौरान वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तेजी से विकास पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन पांचों शहरों में सबसे पहले सरकार पर्यटकों के आकर्षण वाले स्‍थानों को विकसित करेगी। इसके बाद पूजा स्‍थलों और रेलवे स्टेशनों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रलाय के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी शुरुआती योजना यह है कि अमृतसर की तरह ही यूपी के इन चार शहरों को संवारा जाए। बताया कि शहरों की इस सूची में गोरखपुर को भी शामिल किया गया है।


बता दें कि अमृतसर को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए कई विकास योजनाए चलाई गई हैं। सड़कों को साफ सुथरा किया गया है और रास्तों पर एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। बस यातायात को भी दुरुस्त किया गया है। पानी में चलने वाली बस शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed