फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the full moon day, idols were worshipped in Shri Kashi Vishwanath Dham

Varanasi News: पूर्णिमा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विग्रहों का पूजन

Mon, 16 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
On the full moon day, idols were worshipped in Shri Kashi Vishwanath Dham
- शिव आराधना शिवोत्सव में कवियों ने कविताओं से किया महादेव को नमन
विज्ञापन

- अगहन की पूर्णिमा पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का रेला
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अगहन पूर्णिमा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। धाम के विग्रहों पर पूर्णिमा का पूजन हुआ और श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। धाम में दर्शन के लिए आम दिनों के मुकाबले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर प्रशासन के अनुसार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
रविवार को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव आराधना-शिवोत्सव कार्यक्रम हुआ। कवियों ने शिव की महिमा और उनके अद्वितीय स्वरूप की रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुति दी। कवियों ने शिव के आशीर्वाद की कामना करते हुए काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र और विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्र रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन में कवियों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्रीति एच प्रसाद, संचालन साक्षी सिंह और व्यवस्था में आकाश राघव, प्रमोद, शाल्वी सिंह, रश्मि शुक्ला ने सहयोग किया। इस दौरान सुधांशु शुक्ला, विजय पुरोहित बिजू, सर्वेश अग्रहरि वियोगी, अमित कुमार त्रिपाठी, अंबरीश चतुर्वेदी, डॉ. अनुराग पांडेय, सिद्धिदात्री तिवारी, प्रियंका अग्निहोत्री, डॉ. सीमा वर्मा, कवि अजय वर्मा ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed