{"_id":"67f2c5f63e1e5486cc020bdf","slug":"on-the-foundation-day-of-bjp-leaders-held-a-press-conference-in-the-city-office-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा के स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय में नेताओं ने की प्रेसवार्ता, दी गई नीतियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा के स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय में नेताओं ने की प्रेसवार्ता, दी गई नीतियों की जानकारी
Sun, 06 Apr 2025 11:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:50 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर महानगर कार्यालय में नेताओं ने प्रेसवार्ता की और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारी और मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन
भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास करते हुए नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ अपनी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि आम जनमानस के उत्थान के लिए भी कड़ा परिश्रम कर रहा है। बीजेपी एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है जबकि अन्य पार्टियां परिवार आधारित पार्टी हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को अपनाते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की। यही कारण है कि आज देश में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को सामान रूप से मिल रहा है।
आज आयुष्मान कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत देश के बुजुर्गों को है। इसी को देखते हुए 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा रहा है। इस दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।