फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Holi use natural colors, they work like medicine

होली पर करें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, करते हैं औषधि का काम

Sun, 12 Mar 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 12 Mar 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
On Holi use natural colors, they work like medicine
holi

होली के मजे को मिलावटी और केमिकल युक्त रंगो के चलते किरकिरा हो जाता है। एक दूसरे को खुशियों के रंग में रंगने के चक्कर में ऐसे रंग आंख और त्वचा के लिए नुकसान पहुंचाने हैं।ऐसे में लोग थोड़ा दिमाग से काम ले तो होली उनके लिए हर तरह से खुशिमय और फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन


केमिकल युक्त और मिलावटी रंगो के अभिशाप से भी मुक्ति मिल जाएगी। पर्यावरण विदों का मानना है कि प्रकृति के सानिध्य में प्राकृतिक रंग गुलाल का इस्तेमाल करे तो हर तरह से फायदा नजर आएगा।

विज्ञापन

केएनपीजी कालेज के वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ.कमाल अहमद सिद्दी की कहते हैं कि प्राकृतिक रंग औषधि का काम करते हैं। प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल से जहां त्वचा कांतिमय होगी, आंखों के लिए नुकसान नहीं करेगा। शरीर का आलस्य, सर्दी, एलर्जी आदि से राहत मिलेगी और प्रति रोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक रंगों के स्रोत में बताया कि चुकंदर,अ नार, गाजर, गुड़हल, टेसूपलास, गेंदा फूल, धनिया, पालक से प्राकृतिक रंग प्राप्त कर सकते हैं। लाल गुलाब की पंखुड़ियों में चंदन मिलाकर पाउडर, पेस्ट या लिक्विड बनाएं।

इससे स्कीन पर चमक आती है,चुकंदर अना र और गाजर के रंगो से सेहत और खूबसूरती दोनों निखरती है। बताया कि होली का महत्व प्राकृतिक रंगो से अधिक होता है। पीले रंग के लिए गेंदा फूल की पंखुड़ियां पीस लें, गाढ़ा रंग करना हो तो हल्दी मिला लें। वहीं इसमें बेसन मिलाने पर अबीर का काम करेंगा।

केमिकल युक्त और मिलावटी रंगो के बारे में जिले के महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.पृथ्वीराज का कहना है कि त्वचा और आंख के लिए नुकसानदायक होता है।


इसलिए जितना हो सके ऐसे रंगो से होली न खेलें। क्योंकि इन रंगो से त्वचा में एलर्जी, शरीर में खुजली और आंखों में पड़ जाने पर एग्जिमा समेत अन्य परेशानियां होती हैं। ऐसे रंग किसी को लगाए या दूसरा कोई लगाए तो ध्यान रखे कि संवेदन शील जगह न लगाए। बताया कि आंख में रंग चला जाए तो फौरन साफ पानी से धुले, आराम न हो तो चिकित्सक के पास जाकर दि खाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed