फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Ganga Saptami Maa Ganga was anointed with milk and aarti was performed

Varanasi News: गंगा सप्तमी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती उतारी गई, स्वच्छता का संदेश दिया गया

Sat, 03 May 2025 02:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 02:23 PM IST
सार

नमामि गंगे की टीम ने गंगा सप्तमी के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया और तलहटी की सफाई की। इसके साथ ही मोक्षदायिनी का दुग्धाभिषेक कर आरती उतारी। 

विज्ञापन
On Ganga Saptami Maa Ganga was anointed with milk and aarti was performed
मां गंगा का दुग्धाभिषेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गंगा सप्तमी पर नमामि गंगे की टीम ने दशाश्वमेध घाट पर निर्मलीकरण की कामना से गंगा का दुग्धाभिषेक किया। गंगा उत्पत्ति दिवस पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी । गंगा तलहटी की सफाई कर स्वच्छता का आवाह्न किया। रग रग में गंगा, तब क्यों करें इसे गंदा नारे के साथ गंगा से जुड़ने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखीं तख्तियों से स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने का संदेश भी दिया । बता दें कि इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने हजारों नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया और कहा कि हमारे भारत और सनातनी संस्कृति के रग रग में गंगा का वास है ।
विज्ञापन




गंगा हमारी आस्था और आजीविका दोनों हैं। गंगा उत्पत्ति दिवस पर हम सभी यह शपथ लें कि न गंगा में गंदगी करेंगे न किसी और को करने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed