फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Dev Diwali, these six places will see the Maha Aarti of Ganga, two lanes will be the movement of boats

Dev Diwali: देव दीपावली पर दो लेन में होगी नावों की आवाजाही, 45 नावों पर तैनात रहेंगे जल पुलिस के 250 जवान

Fri, 24 Nov 2023 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Nov 2023 09:54 AM IST
सार

देव दिवाली के मद्देनजर सुरक्षित नौका संचालन के लिए नाविकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जल पुलिस की ओर से 250 जवान गंगा में 45 नावों पर तैनात रहेंगे। एनडीआरएफ, पीएसी ओर जल पुलिस की मेडिकल एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
On Dev Diwali, these six places will see the Maha Aarti of Ganga, two lanes will be the movement of boats
dev diwali

विस्तार

देव दीपावली पर गंगा में दो लेन में नावों की आवाजाही होगी। जल पुलिस के आग्रह पर प्रयागराज से छह ट्रक जेटी गुरुवार देर रात वाराणसी पहुंच गई। जल पुलिस प्रभारी के मुताबिक शुक्रवार से गंगा में जेटी लगाकर लेन पर मार्कर लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

सुरक्षित नौका संचालन के लिए नाविकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जल पुलिस की ओर से 250 जवान गंगा में 45 नावों पर तैनात रहेंगे। एनडीआरएफ, पीएसी ओर जल पुलिस की मेडिकल एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। इस बार देव दीपावली पर छोटी और चप्पू वाली नावों के संचालन पर जल पुलिस ने रोक लगा दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिर्फ मोटर बोट का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

राजघाट से चलने वाली नाव घाट किनारे से चलेंगी 

राजघाट से अस्सी की ओर जाने वाली नावें घाट के किनारे किनारे चलेंगी, जबकि रविदास और अस्सी घाट की ओर से चलने वाली नावें गंगा के दूसरे छोर रेती साइट से चलेंगी। नाविकों को सख्त हिदायत है कि किसी भी हाल में काई भी नाव संकेतक को पार करने की कोशिश नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

On Dev Diwali, these six places will see the Maha Aarti of Ganga, two lanes will be the movement of boats
देव दीवाली

तीन घाटों पर बनेगा अस्थायी कंट्रोल रूम

भीड़ की निगरानी और प्रबंधन के लिए जल पुलिस की ओर से तीन घाटों पर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां तैनात पुलिसकर्मी घाट की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नावों पर जल पुलिस के जवान लाउडहेलर और वायरलेस हैंडसेट से एक दूसरे को सूचनाएं देंगे। तीन अस्थायी कंट्रोल रूम राजघाट, दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर बनेंगे।

देव दीपावली पर गंगा में लेन बनाने के लिए प्रयागराज से जेटी मंगाई गई है। शुक्रवार को गंगा में जेटी लगाने का काम शुरू होगा, इसे 25 नवंबर तक लगा लिया जाएगा। - मिथलेश यादव, प्रभारी जल पुलिस

छह प्रमुख स्थानों पर देख सकेंगे गंगा की महाआरती

देव दीपावली पर स्मार्ट सिटी की ओर से छह स्थानों पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का सजीव प्रसारण होगा। इसे अस्सी, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि घाट पर हाई रिजल्यूशन कैमरे लगे हैं। गंगा पार रेत पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed