फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash rajbhar target on UP government in azamgarah

यूपीः मंत्री ने की भाजपा सरकार की खिंचाई, कहा- राम मंदिर निर्माण है जुमला 

Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar target on UP government in azamgarah
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
आए दिन यूपी सरकार को घेरने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की। साथ ही सार्वजनिक तौर पर वोटरों को भी अपशब्दों कहे। ओमप्रकाश राजभर के भाषण सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर ठहाका लगाया। कैबिनेट मंत्री शनिवार को आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा गांव में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भाजपा का यह बहुत ही पुराना जुमला है। पार्टी के लोग हमेशा यह कहते हैं कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अगर तारीख बता दी तो वोटरों को अपशब्दों से कहते हुए कहा कि उनका वोट कैसे पाएंगे।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने आमजन और भाजपा दोनों में से किसी को भी नहीं छोड़ा। शनिवार को भाजपा द्वारा निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली पर बोलते हुए कहा कि जिस समय समाजवादी पार्टी के लोग अपनी साइकिल यात्रा निकालते हैं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि जल्द ही साइकिल की हवा निकल जाएगी। अब भाजपा के लोग बताएं कि इनका क्या निकलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जनता है। सब कुछ जानती है। लगातार भाजपा पर हमलावर होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चार भाईयों में से एक भाई मलाई काटे और तीन भाई कुछ नहीं पाएंगे तो नहीं पाने वाले क्या करेंगे। ऐसे में उनको जो भी समझ में आएगा वह करेंगे। काफी देर तक अनौरा में रहने के बाद ओमप्रकाश राजभर शाम को वाराणसी चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed