फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   OM prakash rajbhar says that youth will hug in close room not in public place

योगी के मंत्री बोले- बंद कमरे में गले मिलें युवा, सार्वजनिक जगहों पर ऐसा करना ठीक नहीं

Thu, 03 May 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 May 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
OM prakash rajbhar says that youth will hug in close room not in public place
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर फिर सुर्खियों में हैं। कोलकाता मेट्रो में गले मिलने वाले युवा जोड़े की पिटाई मामले में उन्होंने युवाओं को सलाह दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्हें भी गले मिलना है वो बंद कमरे में मिले, सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा अशोभनीय प्रदर्शन ना करें। उन्होंने कोलकता मेट्रो की घटना को अशोभनीय घटना बताया।
विज्ञापन


मंत्री के अनुसार गले मिलना वैसे कोई गलत बात नहीं है, हर समाज में अलग-अलग परंपरा होती है, लेकिन युवा जोड़े अपनी भावनाओं का इजहार बंद कमरे में करें ना कि सार्वजनिक जगहों   पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि बीते सोमवार को कोलकता मेट्रो में एक युवक ने अपनी महिला मित्र को गले लगाने का प्रयास किया, जिसका मेट्रो के डिब्बे में मौजूद लोगों ने विरोध किया। कुछ लोगों ने कथित नज़दीकियों पर आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस फिर मारपीट हुई थी। 


 कैबिनेट मंत्री ने यूपी में शराब बंदी पर बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 20 मई को बलिया टीडी कालेज के प्रांगण में आयोजित महिला रैली में बिगुल फूंका जाएगा। राजभर ने कहा कि सरकार में रहकर यदि बुराई का विरोध हम कर रहे है, तो सबका समर्थन मिलना चाहिए।

 

कहा कि 16 मई को बनारस में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शराब बंदी के मांग को लेकर भूख हड़ताल किया जायेगा।  बता दें कि बुधवार को बलिया में प्रांतीय कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जिन्ना पर छिड़ी बहस पर भी बयान दिया था। इससे पहले बनारस में शराब को लेकर जाती विशेष पर टिप्पणी की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed