{"_id":"5ae5fc854f1c1b9d098b71ac","slug":"om-prakash-rajbhar-demand-security-money-money-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मांग, व्यापारियों के लिए बने ‘सुरक्षा कोष व फोर्स’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मांग, व्यापारियों के लिए बने ‘सुरक्षा कोष व फोर्स’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश प्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार व्यापारियों के सम्मेलन में शिरकत कर गदगद हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश प्रकाश राजभर ने कहा व्यापारी रेजीमेंट का भी गठन होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों की सुरक्षा और उनको आर्थिक मदद देने के लिए अलग से ‘व्यापारी सुरक्षा फोर्स’ और ‘व्यापारी सुरक्षा कोष’ का गठन किया जाना जरूरी है।
इसके लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। वह वाराणसी व्यापार मंडल की तरफ से लहुराबीर स्थित आईएमए भवन सभागार में रविवार को आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि थे।
पहली बार व्यापारियों के सम्मेलन में शिरकत कर गदगद हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश प्रकाश राजभर ने कहा व्यापारी रेजीमेंट का भी गठन होना चाहिए। ताकि इनके बच्चों को सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देकर शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर्फ व्यापारियों को ही पेंशन की वकालत की। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री को अपने बीच पाकर व्यापारियों ने पंजीकृत व्यापारियों-उद्यमियों को पेंशन दिलाने, कुटीर उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश के हर जिले में ‘कुटीर उद्योग नगर’ बसाने की जोरदार आवाज उठायी।
स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बड़े उद्योगों की भांति कुटीर उद्योगों के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘कुटीर औद्योगिक नगर’ बसाया जाना आवश्यक है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि को मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री पत्रक भी सौंपा गया। इसके पूर्व सम्मेलन का उद्घाटन दीप जलाकर हुआ।
व्यापारियों ने यह भी उठायी आवाज
- कुटीर उद्यमियों के लिए भी प्रधानमंत्री रोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग योजना आदि योजनाओं का लाभ दिया जाए
- उद्यमियों की समस्याओं का एक छत के नीचे समाधान करने को ‘व्यापारिक आयोग’ का गठन हो।
- पूर्वांचल की प्रमुख मंडी विश्वेश्वरगंज गल्ला दलहन, तिलहन के आढ़तियों और कारोबारियों की दुकानों को अविलंब फ्री होल्ड किया जाए।
- जीएसटी के नियमों का सरलीकरण किया जाए।

मेरे आवास पर टमाटर फेंकना सुरक्षा में चूक
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में अपने आवास पर सपा की ओर से टमाटर अंडे फेंकने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुरक्षा में चूक है। आज टमाटर फेंका है कल बम फेंक सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास इस तरह की घटना को नजरअंदाज किया गया तो उस इलाके में बम और रिवाल्वर भी चल सकता है।
रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा कि गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इसे लेकर पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कुछ लोग वोट की राजनीति कर रहे हैं इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो दलित और पिछड़ें वर्ग के लोगों को अपना वोटबैंक मानते हैं।
मदिरा का लालच देकर अपने पक्ष में वोट करवाते हैं। शराब बंद हो गई तो उनके वोट पर असर पड़ेगा। यही कारण है कि कुछ लोग शराबबंदी नहीं चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि पीने वाला जब मर जाता है तो उसे जाति से जोड़ा जाता है। यहां व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।