{"_id":"62ee17f0ac956e1cbf142b95","slug":"old-man-suicide-in-varanasi-wrote-elder-son-daughter-in-law-and-grandson-always-beat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बड़ा बेटा, बहू और पोते मारपीट करते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बड़ा बेटा, बहू और पोते मारपीट करते थे
Sat, 06 Aug 2022 12:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:57 PM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी मोतीलाल यादव (65) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी मोतीलाल यादव (65) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में मोतीलाल ने बड़ा बेटा, बहू और पोते मारपीट करने व रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोतीलाल यादव सरैया वाराणसी में परिवार संग रहकर मिठाई का डब्बा बनाते थे। शुक्रवार शाम वो बड़े बड़े बेटे लालजी यादव व उनके परिवार से नाराज होकर चौबेपुर क्षेत्र के परानापुर गांव स्थित पैतृक आवास पर आ गए। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जेब से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक, इसमें बड़े बेटे लालजी यादव, बहू माया देवी, और पोता अभिषेक यादव का नाम लिखा है। नोट में लिखा है कि ये लोग मेरा कारखाना और रुपये ले लिए हैं। इसको लेकर मारपीट करते थे। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगे लिखा है कि मेरे दो बेटे लालू यादव व श्रीराम यादव को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इनका परिवार शहर में रहता है। मोतीलाल यादव का बड़े बेटे के साथ धन संपत्ति को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है।