फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man sleeping on veranda of jewelry shop murdered having his head smashed police force arrives scene

यूपी: सराफा दुकान में लूट के बाद सिर कूचकर अधेड़ की हत्या, दीवार और फर्श पर खून के छींटे; हाथापाई की आशंका

Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

जौनपुर जिले में एक अधेड़ की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब वह ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहा था। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
old man sleeping on veranda of jewelry shop murdered having his head smashed police force arrives scene
इसी जगह मिली थी लाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार रोड स्थित भभौरी गोदाम बाजार में रविवार देर रात बदमाशों ने सराफा दुकान के सामने सो रहे अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद दुकान की लकड़ी की किवाड़ तोड़कर अंदर घुसे बदमाश सामान लूटकर फरार हो गए। सोमवार भोर करीब तीन बजे घटना की जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन




मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है। बाजारवासियों के मुताबिक उदयराज करीब 15 वर्षों से गोदाम बाजार में ही रहता था। वह रात में विंध्यवासिनी ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो जाता था। लोगों के अनुसार वह ज्यादा बातचीत नहीं करता था और कभी-कभार ही अपने घर जाता था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने रात में उदयराज के सिर पर भारी वस्तु से वार किया। मौके पर खून फैला मिला और दुकान की दीवार पर भी खून के छींटे पाए गए। हत्या के बाद बदमाशों ने सराफा दुकान की लकड़ी की किवाड़ तोड़ दी और अंदर घुसकर सामान लूट लिया। दुकान में सामान बिखरा मिला। घटना के बाद पुलिस लूटे गए सामान का आकलन करने में जुटी है।

विंध्यवासिनी ज्वेलर्स के संचालक खपरहां गांव निवासी हिमांशु सेठ हैं। सोमवार सुबह दुकान का दरवाजा टूटा मिला। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर सम्यक चौधरी और थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों से भी फोर्स बुला ली गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

परिजनों से भी पूछताछ

old man sleeping on veranda of jewelry shop murdered having his head smashed police force arrives scene
दुकान के बाहर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही बाजार के दुकानदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से बाजार में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है।

उदयराज चार भाइयों में था। उसके भाई अभयराज और छविराज यादव की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटा भाई दीपराज मुंबई में रहता है। मां उभयराजी देवी उर्फ भुटका समेत परिजन घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed