फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old man rescued children drown in pond badlapur jaunpur

फरिश्ता बनकर आया बुजुर्ग, मौत के मुंह से बच्चों को निकाला

Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
old man rescued children drown in pond badlapur jaunpur
बुजुर्ग जोखन राम। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के कठार गांव के तालाब में भैंसों को नहलाने गए सात बच्चे एक-दूसरे को बचाने में पानी में डूबने लगे। संयोग से गांव के जोखन राम मौके पर पहुंच गए और सभी को बचा लिया। तालाब से बाहर निकाले गए बच्चे अचेतावस्था में थे। सभी का इलाज एक चिकित्सालय में कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बबुरा गांव निवासी अनिल खरवार के तीन पुत्र शिवम(18), सुंदरम(12), सत्यम(7) और अनिल के छोटे भाई का पुत्र संगम(6) कठार गांव के तालाब में भैंसों को नहलाने ले गए थे। उनके साथ गोहरा बरईपार से आया रिश्तेदार दिवांश(12), चंवरी सलामतपुर के प्रीतम पुत्र संदीप और दुगौली का रहने वाला विकास(8) भी था।
विज्ञापन


तालाब में भैंस नहलाते समय एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी बीच शिवम के दादा जोखनराम भी तालाब के पास पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चे गहरे पानी में डूब रहे हैं तो वह तत्काल तालाब में कूद पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान बच्चे बेहोश हो चुके थे। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोग बेहोश बच्चों को लेकर अस्पताल भागे। पास के एक निजी चिकित्सालय में एक घंटे के उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य हो सकी।

घटना से परिजन पूरी तरह सहम गए थे। पूरे गांव में लोग जोखन की सराहना कर रहे थे। गांव के ग्रामप्रधान धीरेंद्र सिंह ने जोखन राम के साहस की सराहना करते हुए प्रशासन से उन्हें सम्मानित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed